एचईसी कर्मियों ने मांगा लिखित आश्वासन, तब खत्म होगी हड़ताल

रांची : एचईसी कर्मियों को डेढ़ महीने के वेतन का मिले आश्वासन का आंदोलनरत कर्मियों ने ठुकरा दिया है. कर्मियों ने एचईसी प्रबंधन से लिखित में आश्वासन मांगा है. उनका कहना है कि जब तक लिखित में नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी.

इससे पहले एचईसी में 36 दिनों से चल रही हड़ताल खत्म हो गई है. प्रबंधन द्वारा डेढ़ माह का वेतन दिए जाने के आश्वासन के बाद मजदूरों ने कंपनी हित में अपना आंदोलन वापस ले लेने की बात कही गई, और कहा गया कि वे लोग काम पर लौट गए हैं. प्रबंधन ने इसी माह के अंत तक डेढ़ माह का बकाया वेतन कर्मचारियों को मिलने की बात कही थी.

प्रबंधन द्वारा 6 बिंदुओं पर अपील पत्र जारी की गयी है. अपील पत्र में तीनों निदेशक विपणन एवं उत्पादन राणा एस चक्रवर्ती, निदेशक कार्मिक एसके सक्सेना और निदेशक वित्त अरुंधति पंडा के सामूहिक हस्ताक्षर से जारी किया गया है. जिसमें 10 जनवरी सोमवार को एक माह का बकाया वेतन देने का वादा किया है. इसी माह के अंत तक बकाया एक माह का और आधा वेतन देने की बात कही है.

एचईसी कर्मियों ने मांगा लिखित आश्वासन

हालांकि कुछ मजदूर संगठन का अभी भी विरोध जारी है. उनका कहना है कि बकाया वेतन के लिए प्रबंधन अपील पत्र के जगह सर्कुलर जारी करें. आपको बता दें कि सात महीने के बकाया वेतन की मांग को लेकर मजदूर 36 दिनों से हड़ताल कर रहे थे. शुक्रवार को प्रबंधन और एचईसी के मजदूरों के बीच हुई वार्ता के बाद प्रबंधन की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि उन्हें अगले एक-दो दिनों में डेढ़ महीने का वेतन दिया जाएगा. जिसके बाद प्रबंधन की अपील पर मजदूरों ने एचईसी के प्लांट में काम शुरू कर दिया है. हड़ताल की वजह से अब तक एटीसी में करोड़ों का काम प्रभावित हो चुका है.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

एचईसी को बंद होने से बचाने के लिए जुटे कई राजनीतिक दल

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...