Advertisment

स्कूल प्रबंधन की अनूठी पहल, जहां बच्चों की फीस देते हैं टीचर

रांचीः एक तरफ जहां कई निजी स्कूलों ने फीस भरने को लेकर कई अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन के दबाव से परेशान होना पड़ा, फीस नहीं भरने के कारण कई बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित कर दिया गया। वहीं रांची के एक सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने मिसाल पेश किया है। स्कूल के शिक्षकों ने इस साल नामांकन लेने वाले सभी बच्चों का नामांकन का खर्च स्वयं वहन करने का निर्णय लिया है।

रांची के बालकृष्ण प्लस टू विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों ने सभी स्कूलों के सामने मिसाल पेश किया है, जो बच्चे फीस के चलते क्लास से वंचित रह जाते थे, एसे ही बच्चों का स्कूल के शिक्षकों ने इस साल नए सत्र में नौवीं कक्षा में अभी तक कुल 90 बच्चों का दाखिला खुद के पैसों से करवाया है। इस कोरोना काल में बच्चों के पेरेंट्स की स्थिति अच्छी नहीं थी, ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने पहल कर बच्चों का फ्री में एडमिशन किया।

नामांकन के लिए बालकृष्ण स्कूल के शिक्षकों ने आठवीं पास करने वाले बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और व्हाट्सएप पर ही ऑनलाइन क्लास लेनी शुरु की। एसएसटी शिक्षिका रोशनी टोप्पो ने बताया कि शिक्षकों और बच्चों से हम स्कूल में दाखिला के लिए आग्रह करते थे, बच्चों को परेशानी ना हो इसलिए खुद जाकर हम लोगों ने पूर्व की स्कूलों से बच्चों का टीसी भी दिलवाया।

वहीं स्कूल की प्रिंसिपल दिव्या सिंह ने कहा कि बच्चे आर्थिक तंगी की वजह से स्कूल ना आ पाये यह दुखद होता है। इसी सोच के तहत हमने कदम आगे बढ़ाया और यह निर्णय लिया की इस वर्ष जितने भी बच्चे स्कूल में एडमिशन लेंगे उनका एडमिशन फीस सारे शिक्षक मिलकर चुकाएंगे। अभी तक हम लोगों ने 90 से ज्यादा बच्चों का नामांकन किया है आगे जितने भी बच्चे नामांकन के लिए आएंगे उन सभी का एडमिशन फ्री में हम करेंगे।

Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: प्रशस्ति पत्र की मांग पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को कई मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर (DC) ऑफिस के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।...

Jharkhand Assembly Student Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा...

Jharkhand Assembly Student Protest: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

Ranchi ACB Property Complaint: चंद्रप्रकाश चौधरी-नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर...

Ranchi ACB Property Complaint: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की संपत्ति से जुड़ी शिकायत के मामले...