रेलवे ट्रैक के निकट मिला अज्ञात शव

धनबाद :- धनबाद रेल मंडल के भूली हाल्ट के करीब 1किलोमीटर दूरी पर पश्चिम की ओर गोमो आप लाइन में एक व्यक्ति का शव पाया गया. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद गोन्दुडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव के दाहिने हाथ पर टैटू से वीरेंद्र लिखा हुआ है. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है.

मौके पर पहुंची गोन्दुडीह ओपी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई थी.जिसके बाद घटना स्थल पहुंचे. भूली होल्ट के पश्चिमी दिशा की ओर करीब एक किलोमीटर दूरी पर एक शव पाया गया है. शव का सिर धड़ से अलग हो चूका है. शव को चेहरे से पहचान पाना मुश्किल है.

पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.मामले की तहकीकात की जा रही है.परिजनों तक जानकारी पहुंच सके.इसके लिए वायरलेस के जरिये सूचना संप्रेषण की जा चुकी है.

पप्‍पू यादव ने JAP कार्यकर्ताओं संग बिहार में रोकी रेल, MSP गारंटी और विशेष राज्‍य का दर्जा की मांग

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...