उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री नहीं बनने को लेकर सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट, बीजेपी ने कसा तंज

केंद्र में रह चुके हैं मंत्री, राज्य में बनने की ना इच्छा है और ना आगे होगी

पटना : मंत्री नहीं बनने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है.

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर

पोस्ट लिखकर कयास लगाने वालों की क्लास लगाई है.

उन्होंने गुजारिश की है कि अनुमानों के आधार पर खबरें न फैलाई जाएं.

मेरे लिए पद बड़ा नहीं, मिशन बड़ा है.

मंत्री नहीं बनने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने सारे कयासों पर लगाया विराम

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक पहले जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार से बाहर चले गए थे.

इस बात को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया था.

कहा जा रहा था कि मंत्री नहीं बनाए जाने की वजह से उपेंद्र कुशवाहा नाराज हो गए हैं.

अब पटना लौटे उपेंद्र कुशवाहा ने इन सारे कयासों पर विराम लगा दिया है.

upendra kushwaha1 22Scope News

उपेंद्र कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात

उन्होंने ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहले खबर फैलाई गई कि

उपेंद्र कुशवाहा बिहार सरकार में मंत्री बनेंगे.

फिर कहा जा रहा है कि मंत्री नहीं बनने से नाराज़ हैं.

अरे भाई, आपको मालूम है न, मैं तो भारत सरकार में मंत्री था.

वहां से किसी ने हटाया नहीं था मुझे. सम्मान पर पड़ा, मैंने स्वयं इस्तीफा दे दिया.

जब भारत सरकार में मंत्री की कुर्सी ने मुझे नहीं ललचाया,

तो राज्य सरकार में मंत्री बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है क्या..!

कान खोलकर सुन लीजिए मेरे दोस्तों, भारत सरकार में मंत्री रह चुका हूं.

राज्य में मंत्री न अभी बनना था और न कभी भविष्य में ऐसी चाहत है.

अपने नेता और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के मिशन में लगा हूं

और दिन-रात लगा रहूंगा. फिलहाल एक सूत्री संकल्प सिर्फ और सिर्फ यही है. बस और कुछ नहीं.

मंथरा विचारधारा की राजनीति करते हैं कुशवाहा- बीजेपी

अब इनके इस पोस्ट पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा पर तंज कसा है.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा मंथरा विचारधारा की राजनीति करते हैं.

जो हश्र रामायण में मंथरा का हुआ था वही उपेंद्र कुशवाहा का भी हुआ.

उपेंद्र कुशवाहा मंत्रिमंडल विस्तार के पहले बिहार से चले गये थे बाहर

बता दें कि जब उपेंद्र कुशवाहा के बाहर चले जाने के बाद यह खबर भी उड़ी थी कि

मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक पहले पटना के एक नामी होटल में जेडीयू के कई कुशवाहा नेताओं ने बैठक की है, जिसमें उपेंद्र कुशवाहा के मंत्री बनने की चर्चा का विरोध किया गया था. लेकिन इसी चर्चा के बीच उपेंद्र कुशवाहा अचानक से मंत्रिमंडल विस्तार के पहले बिहार से बाहर चले गए और छह दिन बाद जब पटना पहुंचे तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उन अफवाहों का अंत करने की कोशिश की, जो लगातार उड़ रही थी.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...