उपेंद्र कुशवाहा का राहुल पर तंज, कहा- अभी नहीं हुए हैं मैच्योर

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में राहुल गांधी के दिए गए बयान को लेकर बड़ा कटाक्ष किया है। कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी अभी मैच्योर नहीं हुए हैं। उनके सलाहकार ने उनको जो लिखकर दिया वह उसके हिसाब से बोल रहे हैं। जनता सारी चीजों को देख रही है और परिपक्वता के कारण अनाप-शनाप वक्तव्य देते है। अनाप-शनाप वक्तव्य को देकर चाहेंगे देश की जनता को अट्रैक्ट करना यह कहां से संभव है।

उपेंद्र कुशवाहा ने राजद सुप्रीमो लाल प्रसाद यादव द्वारा NDA के ऊपर दिए गए बयान पर कहा कि लालू यादव को किसी बात से मतलब है। उनको तो इस बात से मतलब है कि उनका बेटा कैसे मुख्यमंत्री बन जाए। वह अलग बात है कि वह बीच में कुछ कुछ बोलते रहते हैं।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोप पर कहा कि सीधा-सीधा कोई आप पर आरोप लगा रहा है तो इसका जवाब जदयू के लोग को देना चाहिए। फंडिंग जो कुछ भी हुआ वैद्य तरीके से हुआ या अवैध तरीके से हुआ यह बताना चाहिए। हमने भी देखा है ऑन रिकॉर्ड यह बात है, संसद भवन की कार्रवाई में यह बात है।

लोकसभा में सीट बटवारा पर कुशवाहा ने कहा कि हम कितने सीटों पर लड़ेंगे यह गठबंधन में बातचीत फाइनल होगी। अंतिम रूप से जो तय होगा हम बताएंगे अभी कुछ तय नहीं है इसलिए बताना संभव नहीं है। महागठबंधन सरकार के ओक साल पूरे होने पर उपेंद्र कुशवाहा ने तीखा हमला किया।साल भर से सरकार राजद और जदयू मिलकर चला रहे हैं। सरकार बनने से पहले राजद के राजकुमार लोगों को झांसा देते थे कि सरकार मैं आते ही पहली कैबिनेट से 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। साल भर में तो कितनी कैबिनेट की बैठक हो गई कहां गया वह वादा सब हवा-हवाई अब साबित हो चुका है।

राजद के रहते लॉ एंड आर्डर ठीक हो जाए यह तो एक दूसरे का उल्टा है ना। आरजेडी जहां होगा वहां लॉ एंड ऑर्डर हो ही नहीं सकता। जब से राजद के साथ बिहार में सरकार बनी है उसे वक्त से बिहार में देख रहे हैं। छोटी बच्चियों के साथ किस तरह से बलात्कार की घटनाएं लगभग हर जगह हो रही है। हत्या की घटना हो रही है लूट की घटना हो रही है। सुशासन के नाम पर मजाक चल रहा है।साल भर में जनता ने देख लिया कि आरजेडी वाले बदलने वाले नहीं हैं। नीतीश कुमार ने आरजेडी के सामने घुटना टेक दिया है।

नीतीश कुमार 73 साल और जाने वाले बयान पर कुशवाहा ने कहा कि यह बयान सुनकर मुझे दुख हुआ राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार जी अब लगभग समाप्त है यह बात ठीक है। राजनीति में उनका कुछ नहीं बचा है उनकी पार्टी पूरी तरह से समाप्त है यह बात भी ठीक है। लेकिन एक व्यक्ति के रूप में अब जिस तरह से उन्होंने कहा कि राजद के दबाव में घबराहट में किस रूप में कहा लेकिन मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं से कुछ अंदर की चीज है जो उन्हें प्रवाहित कर रही है।

https://22scope.com/lalan-singh-jdu-president-upendra-kushwaha-only-on-paper/

एसके राजीव की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...