राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से भभुआ में बवाल

कैमूर : भभुआ के नगर पालिका मैदान से क्षत्रिय समाज द्वारा एकता चौक तक राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया है। बता दें कि अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कि मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो अपराधी एक घर में घुसे जहां गोगामेड़ी मौजूद थे और उन पर गोलियां चला दी जिसमें एक सुरक्षा गार्ड को अपराधियों के साथ गोलीबारी में गोली लग गई जो उससे मिलने के बहाने उनके घर पर आया था। उसके बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरु कर दिया जिससे उनकी हत्या हुई है। घटना के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

वहीं कैमूर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा कि यह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का निर्मम हत्या किया गया है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि जिस तरह अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया है। सरकार इस घटना को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी अपराधियों को सजा दे। और इसके साथ ही उनके परिवार के सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार पुलिस प्रशासन का मुहैया कराए यह सरकार की जिम्मेदारी है। इसी के विरोध में आज करणी सेना के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया है ताकि सरकार जल्द एक्शन लेकर मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई कर सके।

इस मौके पर डुमरैठ पंचायत मुखिया प्रमोद सिंह, युवा शक्ति प्रमुख अजित पटेल, करणी सेना ज़िला अध्यक्ष विवेक सिंह (बाला जी), राजपा नेता शैलेन्द्र सिंह राठौर, राजपा प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रिंस सिंह, विश्वहिंदू परिषद नेता अमित ट्विंकल, करणी सेना प्रदेश महासचिव आनंद सिंह, करणी सेना कुदरा प्रखण्ड अध्यक्ष रौशन सिंह, समाजसेवी अमरेश सिंह, राजपा नेता रविरंजन सिंह, करणी सैनिक पुनीत सिंह, सुभम सिंह, रौशन सिंह और रविश सिंह आदि लोग मौजूद थे।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...