यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय में होंगे आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और नेचुरोपैथी के 12 पाठ्यक्रम

गोरखपुर : यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय में होंगे आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और नेचुरोपैथी के 12 पाठ्यक्रम। गोरखपुर में निर्माणाधीन महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति और संचालन की जानकारी लेने पहुंचे CM Yogi आदित्ननाथ ने शुक्रवार को बताया कि यूपी का यह पहला आयुष विश्वविद्यालय कई मायनों में अनूठा होगा।

अब तक के तय कार्ययोजना के मुताबिक, इस नए विश्वविद्यालय में आरंभिक तौर पर आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और नेचुरोपैथी के 12 पाठ्यक्रम होंगे।

CM Yogi का फोकस नए विश्वविद्यालय में यूनिक पाठ्यक्रमों पर

CM Yogi आदित्यनाथ ने आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह दक्षिण भारत के प्रमुख आयुष संस्थानों के पाठ्यक्रम मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में परम्परागत के साथ ही, यूनिक पाठ्यक्रम भी शुरू होने चाहिए।

अधिकारियों ने CM Yogi को बताया कि विश्वविद्यालय की आगामी योजना में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और नेचुरोपैथी के 12 पाठ्यक्रमों को शामिल करने की योजना पर काम हो चुका है।

CM Yogi ने कुलपति और आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के पूर्ण संचालन के लिए जितने पदों के सृजन की आवश्यकता है, उसकी प्रक्रिया अगले 10 दिन में जरूर पूरी कर ली जाए। इसके साथ ही परिनियमावली बनाने का काम भी शीघ्र पूरा कर लिया जाए।

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...