मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टॉपर शुभम को दी बधाई
कटिहार : यूपीएससी टॉपर शुभम अपने गांव पहुंचने के बाद उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ देखी गई. वहीं देर शाम सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन कर उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी.
शुभम से जब पूछा गया कि जहां के वह मूल निवासी हैं वो इलाका पूरी तरह बाढ़ प्रभावित है, इसके लिए वह क्या करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए वह बिहार कैडर ही प्रेफर कर रहे हैं ताकि अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ कर सके. बता दें कि यूपीएससी टॉपर शुभम जिस इलाके से आते हैं वो इलाका कदवा है. यह क्षेत्र पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित है. बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है.
युवाओं के मोटिवेशनल के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां की युवा पीढ़ी बेहद टैलेंटेड है और हर स्थिति पर वह अपना कमाल दिखा सकते हैं, बस अपने लक्ष्य के प्रति फोकस बना कर रखना है. शादी के सवाल पर यूपीएससी टॉपर शुभम ने शर्माते हुए कहा कि अभी तक इसके लिए उन्होंने कुछ सोचा नहीं है. वहीं कदवा के सुदूर इलाके के ग्रामीणों को उनके भव्य स्वागत के लिए बहुत आभार जताया.
रिपोर्ट : श्याम
UPSC में 110वां रैंक हासिल करने वाली अर्चना को डीएम ने किया सम्मानित
Highlights


















