Varanasi : PM Modi के पक्ष में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को उतरे भाजपा के दिव्यांग स्टार प्रचारक

वाराणसी : Varanasi में PM Modi के लिए वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को इस बार भाजपा की ओर खास पहल की गई है। हर वर्ग से PM Modi की वोटिंग वाली अपील से कनेक्ट करने के क्रम में उन वर्गों से संबंधित भाजपा की अलग-अलग टीम फील्ड में उतर रही है। इसी क्रम में भाजपा के दिव्यांग प्रकोष्ठ ने अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतार दिए हैं।

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ ने चुनाव प्रचार को तीव्र गति प्रदान करने के लिए 25 स्टार प्रचारक बनाए हैं। ये स्टार प्रचारक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में जहां मतदान का प्रतिशत कम होता है वहां जा जाकर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाएंगे तथा दिव्यांग जनों के साथ ही सामान्य जनों को भी जागृत और प्रेरित करेंगे। प्रकोष्ठ की ओर से बनाए गए दिव्यांग स्टार प्रचारकों में डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. संतोष पांडे, अतुल राय, इंद्र करण सिंह, काजल देवी, नीतू टहलानी, ब्रजेश सिंह, दिव्यांग चाय वाला कृष्ण कुमार यादव, रवि कुमार बिंद और दिलीप कुमार शामिल हैं।

केंद्रीय चुनाव कार्यालय महमूरगंज में आयोजित इस कार्यक्रम में वाराणसी लोकसभा के प्रभारी पूर्व शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, वर्तमान विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सम्मिलित हुए। अपने सम्बोधन में सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि अगर दिव्यांग स्टार प्रचारक जनता के बीच में जाकर मतदान के अपील करेंगे तो इसका बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। समाज की जागृत करने के लिए दिव्यांग जनों की यह अनूठी पहल स्वागत योग्य है।

है। इस बार भाजपा ने वाराणसी सीट से PM Modi के जीत का अंतर गत बार से अधिक रखने का लक्ष्य रखा है और उसी पर लगातार काम जारी है।
वाराणसी भाजपा कार्यालय में जुटे भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के सदस्य

विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि दिव्यांगजन की भूमिका PM Modi के निर्वाचन में बहुत ही सराहनीय रही है और इतनी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन जिस प्रकार से यहां एकत्रित होकर कार्यालय में उनके पक्ष में चुनावी अभियान में जुटे हैं वह निश्चित रूप से अनुकरणीय है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि दिव्यांगों के प्रचार से PM Modi के पक्ष में वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होना लाजिमी है। इस बार भाजपा ने वाराणसी सीट से PM Modi के जीत का अंतर गत बार से अधिक रखने का लक्ष्य रखा है और उसी पर लगातार काम जारी है।

दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि बड़ी संख्या में दिव्यांगजन आज पार्टी कार्यालय में एकत्रित होकर स्टार प्रचारक बने है। यह स्टार प्रचारक अपने-अपने क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से या फिर टेलीफोन के माध्यम से मोबाइल से जनता को संपर्क करेंगे और अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। हर क्षेत्र में  स्टार प्रचारक हमें दिखाई देंगे। कार्यक्रम का संचालन महानगर दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. संजय चौरसिया एवं धन्यवाद ज्ञापन दिव्यांग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक मदन मोहन वर्मा ने किया। इस अवसर पर नवीन कपूर, विजय पांडे, डॉ. नीरज खन्ना, आशीष सेठ, नमिता सिंह, सुबोध राय, प्रदीप राजभर, आदि उपस्थित थे।

Varanasi

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...