वेदांता के ‘नंद घर’ की 16 राज्यों में 10000 केंद्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि

Desk. बाल दिवस के अवसर पर वेदांता समूह की सामाजिक प्रभाव इकाई अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (AAF) ने देश की विकास यात्रा में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। वेदांता की प्रमुख सामाजिक पहल नंद घर ने 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों का आंकड़ा पार कर लिया है। ये आधुनिक केंद्र प्रतिदिन लाखों बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

नंद घर, भारत की पारंपरिक आंगनबाड़ी प्रणाली को आधुनिकता, तकनीक, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और कौशल विकास की सुविधाओं के साथ एक नए स्वरूप में बदल रहा है। भारत सरकार की ICDS योजना के 50 वर्ष पूरे होने के साथ, नंद घर देश के ग्रामीण विकास मॉडल को और अधिक मजबूत बना रहा है।

स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग टूल्स, स्वच्छ पेयजल, सौर ऊर्जा से बिजली, साफ-सुथरे शौचालय, और बच्चों के अनुकूल संरचनाएं… इन सभी सुविधाओं से लैस नंद घर 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए सुरक्षित, प्रेरक और सीखने-सिखाने के अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। यह केवल प्रारंभिक शिक्षा का मंच नहीं, बल्कि पोषण कार्यक्रमों, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और महिलाओं के कौशल विकास का एक प्रभावी सामुदायिक केंद्र बन चुका है।

वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का वक्तव्य

“जब हमने नंद घर की शुरुआत की, हमारा सपना सरल था…हर बच्चा स्वस्थ और शिक्षित हो, और हर महिला आत्मनिर्भर बन सके। आज 16 राज्यों में 10,000 नंद घर पूरे करने का यह ऐतिहासिक पल उसी सपने की पूर्ति है। यह उपलब्धि भारत सरकार, राज्य सरकारों और स्थानीय समुदायों के अद्भुत सहयोग के बिना संभव नहीं था। हम 8 करोड़ बच्चों और 2 करोड़ महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के मिशन पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

ESL Steel Ltd. के Deputy CEO रवीश शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, “नंद घर भारत के भविष्य की बुनियाद को मजबूत बनाने वाली एक परिवर्तनकारी पहल है। वेदांता समूह ने जिस समर्पण के साथ बच्चों और महिलाओं के जीवन में सुधार लाने का काम किया है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। 10,000 नंद घर पूरे होना सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि लाखों सपनों को नई दिशा देने का प्रतीक है। हम ESL Steel Ltd. की ओर से इस मिशन को आगे बढ़ाने और समुदायों को सशक्त बनाने में निरंतर सहयोग देने के लिए तत्पर हैं।”

देशभर में नंद घर का प्रभाव

राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और कई अन्य राज्यों में नंद घर ने पारंपरिक आंगनवाड़ियों को आधुनिक सामुदायिक विकास केंद्रों में परिवर्तित कर दिया है।

मुख्य उपलब्धियां

80 लाख+पोषण सप्लिमेंट वितरित

90 लाख+ लोगों तक स्वास्थ्य और जागरूकता कार्यक्रमों की पहुंच

हजारों महिलाएं कौशल प्रशिक्षण लेकर प्रति माह ₹10,000 तक की आय अर्जित कर रहीं

क्षेत्रीय भाषाओं में डिजिटल मॉड्यूल के माध्यम से बेहतर प्री-स्कूल लर्निंग परिणाम

समुदाय की आवाज

राजस्थान की नंद घर दीदी सुनीता देवी कहती हैं, “पहले आंगनबाड़ी सिर्फ एक कमरा था। आज नंद घर पूरे गांव का गौरव है। बच्चे उत्साह से आते हैं, माताएँ भरोसा करती हैं, और स्मार्ट सुविधाएँ सीखने को मज़ेदार बनाती हैं।” ओडिशा की रेखा बताती हैं, “नंद घर ने हमें आत्मविश्वास और सम्मान दिया। मैंने कौशल सीखा, कमाई शुरू की और अब दूसरों को भी प्रशिक्षण देती हूँ।” बाल दिवस का यह वर्ष कई राज्यों में खास रहा, जहां समुदायों ने 10,000 नंद घर पूरे होने का उत्सव मिलकर मनाया।

आगे की दिशा

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में मज़बूत उपस्थिति के साथ, नंद घर अब अगले दो वर्षों में केवल राजस्थान में ही 25,000 केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखता है। इससे 20 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा और सामाजिक परिवर्तन के लिए सार्वजनिक–निजी साझेदारी का एक नया मानक स्थापित होगा।

नंद घर के बारे में

अनिल अग्रवाल फ़ाउंडेशन की पहल, नंद घर, भारत की आंगनबाड़ी प्रणाली का आधुनिकीकरण कर महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत है। 16 राज्यों में फैले 10,000 केंद्रों के साथ, यह पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास जैसी एकीकृत सेवाएँ प्रदान करता है। वर्तमान में नंद घर लगभग 4 लाख बच्चों और 3 लाख महिलाओं का समर्थन कर रहा है, और देशभर में 7 करोड़ बच्चों एवं 2 करोड़ महिलाओं के जीवन को बदलने के मिशन पर अग्रसर है।

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के बारे में

अनिल अग्रवाल फ़ाउंडेशन, वेदांता की सामाजिक प्रभाव पहलों को आगे बढ़ाता है, जिसमें बाल पोषण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण और खेल शामिल हैं। फ़ाउंडेशन जमीनी स्तर पर समुदायों को सशक्त बनाकर सतत राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर, छोटी पटनदेवी मंदिर तथा जल्ला हनुमान...

Patna:  मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने बड़ी पटनदेवी मंदिर और छोटी पटनदेवी मंदिर, पटना सिटी में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना...

हर घर नल का जल योजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा,...

Bihar: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय मुख्यालय में मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई प्रमंडलों में...

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा तथा चार एक्सटेंशन सेंटर- मुजफ्फरपुर,...

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा (पटना) तथा चार एक्सटेंशन सेंटर-...

नवाचार, कौशल और रफ्तार पकड़ता बिहार: सचिव कुंदन कुमार ने किया...

Bihar:  बिहार में नवाचार, कौशल विकास और औद्योगिक प्रगति को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उद्योग विभाग के सचिव सह BIADA एवं Ida...

Big Breaking: Hemant Cabinet की बैठक खत्म, 15 प्रस्तावों पर लगी...

Jharkhand: झारखंड में आज 28 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन में Hemant Cabinet की बैठक हुई। बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर नुहर लगाई गई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img