युवक का हथियार लहराते हुए Video वायरल, गिरफ्तार

बेगूसराय : एक बार फिर बेगूसराय की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हथियार लहराते एवं फायरिंग कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर-15 की है। गिरफ्त में आए युवक की पहचान परिहारा निवासी सुरेश तांती के पुत्र अजीत तांती के रूप में की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस के द्वारा हथियार को बरामद नहीं किया जा सका है। गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है।

आरोपी अजीत तांती के पास से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है जिस मोबाइल से उक्त घटना को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। हमने इस खबर को प्रमुखता से दिखाई थी। उसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में संज्ञान लिया है। बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि पुलिस के द्वारा सख्त हिदायत दी गई है कि हथियार लहराते एवं फायरिंग करने संबंधित अगर कोई घटना सामने आती है तो पुलिस उस पर त्वरित कार्रवाई करे।

यह भी पढ़े : मोटरसाइकिल और कार में भीषण टक्कर, धू-धूकर चली Four Wheeler

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Saraikela Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की...

Saraikela Durga Puja 2026: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक...

N Chandrasekaran Reappointed: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन,...

N Chandrasekaran Reappointed, जमशेदपुर: टाटा ग्रुप से जुड़ी बड़ी कॉरपोरेट खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एक बार फिर...

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...