गया : आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सस्पेंड सीओ अनुज कुमार के ससुराल गया में छापेमारी की. ईओयू की ये रेड शहर के कोतवाली थाना के सीढ़ीया घाट मुहल्ले में पड़ी. इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई पटना के डीएसपी भास्कर रंजन के अनुसार सीओ अनुज कुमार अवैध उत्खनन के मामले में निलंबित हैं. इसी मामले को लेकर पटना-नवादा सहित गया के सीढ़ीया घाट स्थित ठिकाने पर छापेमारी की गई.
बता दें कि सीओ अनुज कुमार की पत्नी के नाम पर पटना में एक प्लॉ ट है.जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है. इसकी जानकारी आर्थिक अपराध इकाई की टीम को गया स्थित उनके ससुराल में जाने के बाद मिली. अफसरों को जानकारी मिली थी कि उस प्लॉक की ओरिजनल कॉपी की सीओ के ससुराल में रखी है. हालांकि छापामारी दल में शामिल अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. तकरीबन पांच घंटे तक टीम ने ससुराल वालों से पूछताछ की और दोपहर दो बजे वहां से पटना के लिए रवाना हो गई.
रिपोर्ट : आशीष कुमार
जब सीओ साहेब खुद छात्र बन प्रज्ञा केंद्र पहुंचे तो फिर क्या हुआ

















