विजय सिन्हा ने कहा- जंगलराज के युवराज तेजस्वी का हो गया सपना चकनाचूर

159
विजय सिन्हा ने कहा- जंगलराज के युवराज तेजस्वी का हो गया सपना चकनाचूर
Advertisment

पटना : बिहार में हो रहे लगातार अपराधी घटनाओं को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जंगलराज के युवराज विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का सपना चकनाचूर हो गया। तेजस्वी जंगलराज और गुंडाराज बनाने के लिए बहुत तैयारी किए थे लेकिन उनकी तैयारी एनडीए गठबंधन ने चकनाचूर कर दिया।

Advertisment

विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में लगातार गिर रहे पुल को लेकर कहा कि यह पथ निर्माण विभाग का नहीं है यह ग्रामीण कार्य विभाग का है। ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी इसको देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहां गड़बड़ी हुई इसकी पूरी जांच हो रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तीखा हमला, कहा- बिहार से जंगलराज उखाड़ फेंका है NDA की सरकार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates