विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तीखा हमला, कहा- बिहार से जंगलराज उखाड़ फेंका है NDA की सरकार

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में अपराधी घटनाओं की ग्राफ बढ़ने वाले सवाल उठाने पर डिप्टी सीएम व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग जंगल के रास्ते गुंडाराज बिहार को बनाकर रखा था। जंगलराज को एनडीए की सरकार ने उखाड़ कर फेंक दिया था। जंगली प्रवृत्ति के मानसिकता रखने वाले लोगों को सुधार दिया था।

GOAL Logo page 0001 12 22Scope News

बीमारी जब शरीर में लगता है तो उसे दूर करने में जरूर समय लगता है – विजय कुमार सिन्हा

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मगर बीच-बीच में जंगलराज के मानसिकता वाले लोगों ने अपने जंगली मानसिकता वाले लोगों को पोषित किया। बीमारी जब शरीर में लगता है तो उसे दूर करने में जरूर समय लगता है। मगर इस समस्या का समाधान एनडीए जरूर करेगी।

संविधान और आरक्षण पर खतरा बताया है इन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है – डिप्टी सीएम

बीजेपी के समीक्षा बैठक पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश को कमजोर करने वाली शक्ति देश के सनातन पुत्रों को लड़ाने का काम इस चुनाव में किया है। देश को कमजोर करने वाले देश के गद्दारों के साथ मिलकर जिन्होंने चुनाव लड़ा है। संविधान और आरक्षण पर खतरा बताया है इन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। नीट की परीक्षा पर चल रहे विवाद पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि न्यायालय इस पर मॉनिटरिंग कर रही है। सरकार भी सजक है पूरी पारदर्शिता के साथ इस पर एक्शन होगा।

राजद के लोग को जनता का जनादेश प्राप्त नहीं है – बीजेपी

डिप्टी सीएम ने कहा कि राजद के लोग को जनता का जनादेश प्राप्त नहीं है। मगर चोर दरवाजे से सत्ता में वापस आने की कोशिश करते रहते हैं। झूठ का अफवाह और भ्रम फैलाकर सत्ता में वापस आने की कोशिश करते रहते हैं। जंगलराज से गुंडाराज में बिहार को तब्दील करने वाले को बिहार की सत्ता में कोई जगह नहीं मिलने वाली है।

यह भी पढ़े : सम्राट का तेजस्वी पर निशाना, कहा- अपराधी को छुपा के रखने वाले होते हैं RJD के लोग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...