VIJAY SINHA ने तेजस्वी पर कसा तंज, युवा के कमर में दर्द है और पीएम संवार रहे देश को

पटना: झारखंड में मंत्री के पीए के नौकर के घर में कैश मिलने के मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने करारा प्रहार किया है और कहा कि करप्शन और भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचारी देश को खोखला कर रहे हैं। राजनीति में 1980 के बाद उच्च पदों पर बैठे लोगों लोगों के संपत्ति की जांच होनी चाहिए। जिसने भी देश को लूटा है सभी का रिपोर्ट कार्ड बनना चाहिए। जो संवैधानिक संस्था पर जांच के बाद सवाल उठा रहे हैं उनकी संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए और वैसे लोगों को राजनीति से बैन कर देना चाहिए।

वहीं तेजस्वी के प्रधानमंत्री को बुजुर्ग कहने के मामले में विजय सिन्हा ने कहा कि वे युवा हैं फिर भी उनके कमर और शरीर में दर्द है जबकि प्रधानमंत्री अपने योग के बल पर देश को सजा और संवार रहे हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा की संतान के रूप में आज युवा, महिला किसान सबके हित में काम कर रहे हैं। वे अपनी उपलब्धि बता नहीं पा रहे और काम करने वाले से सवाल कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में सेना पर हमला मामले में विजय सिन्हा ने कहा कि आतंकवादियों का मनोबल टूटा है जिसके बाद से पाकिस्तान बेचैन है। देश के प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कह दिया है कि आतंकी, उग्रवादी और भ्रष्टाचारी जिनके भी यार हैं वे उनके लिए नौटंकी फैला कर अस्थिरता फैलाना चाह रहे हैं लेकिन वे सफल नहीं होंगे। जो बीमारी महामारी के रूप में देश में फैला था वह बीमारी अब नहीं लौटने देंगे, पूरी ताकत से आतंकवाद को खत्म करेंगे।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- BSP के प्रदेश महासचिव ने हाथी छोड़ थामा लालटेन, पटना में…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

VIJAY SINHA VIJAY SINHA VIJAY SINHA

VIJAY SINHA

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure का असर,...

 झारखंड में 16 से 21 मई तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर...

Digital Farming Mission: बिहार में गांव-गांव तैयार होंगे ‘डिजिटल कृषि योद्धा’,...

 बिहार सरकार गांव स्तर पर ‘डिजिटल कृषि योद्धा’ तैयार करेगी। किसानों को बिहार कृषि ऐप के जरिए मौसम, बाजार भाव, उर्वरक और सरकारी योजनाओं...

Crime Control Update: बिहार में अपराधियों पर सख्ती, 4 महीने में...

 बिहार में जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 7624 अपराधियों को सजा दिलाई गई। 453 को उम्रकैद, 253 को 10 साल या अधिक की...

Bihar Health System Monitoring: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कंट्रोल सेंटर से...

 बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कमांड कंट्रोल सेंटर से जिला अस्पतालों की लाइव मॉनिटरिंग की। मरीजों ने अस्पतालों की सुविधाओं और इलाज...

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img