विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तंज, कहा- बड़ बोले पिता के बड़ बोले पुत्र के बारे में क्या कहना

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पटना एयरपोर्ट पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला किया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बड़ बोले पिता के बड़ बोल पुत्र हैं। यह सिर्फ माहौल बनाना जानते हैं जनता सब समझ चुकी है। पहले इनके पिता लालू प्रसाद यादव को नकारा अब इनको नकार दिया है। इनको दो बार उपमुख्यमंत्री बनने का जनता ने मौका दिया लेकिन यह ठगने का काम किया है।

इसके साथ ही साथ लालू प्रसाद यादव ने पासी समाज को लेकर कहा कि आप हमारे उम्मीदवार को वोट करें हम आपकी समस्या को सुनेंगे। जिसको लेकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आखिरी पड़ाव में लालू यादव अब क्या अपील करेंगे। अपने बेटे का कंधा मजबूत करना चाहते हैं लेकिन जनता सब समझ चुकी है। बता दें कि बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया था। तेजस्वी ने कहा था कि 2024 में मोदी युग खत्म हो गया है।

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार का भाईचारा वाला गठबंधन है इंडी गठबंधन – विजय कुमार सिन्हा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...