Ramgarh : प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, CCL सिरका परियोजना में कर दिया…

Ramgarh : रामगढ़ जिले की सीसीएल सिरका परियोजना में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदूषण के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सुबह 11 बजे से ओबी (ओवरबर्डन) ढुलाई और उत्पादन कार्य को पूरी तरह बाधित कर दिया। बुधवाबांध, तेलियाटांड़ सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुष सड़क पर उतर आए और परियोजना के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

ये भी पढ़ें- Bokaro : अवैध नशा कारोबारियों पर उपायुक्त सख्त बोले-नहीं माने तो जाएंगे… 

Ramgarh : नारेबाजी करते ग्रामीण
Ramgarh : नारेबाजी करते ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि सिरका खुली खदान से आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा बीते एक महीने से लगातार ओबी उत्पादन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में धूल और प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। न तो कंपनी द्वारा पानी छिड़काव की कोई व्यवस्था की गई है और न ही ओबी डंपिंग को लेकर कोई सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Band : हेमंत सोरेन हाय-हाय के नारो से गूंज उठा हिनू, 2.30 घंटे से लंबा जाम, एयरपोर्ट के… 

Ramgarh : कई बार लिखित शिकायत देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ओबी डंप को पब्लिक एरिया तक बढ़ा दिया गया है, जिससे आमजन का जीवन संकट में है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार सप्ताह से इस मुद्दे को लेकर सिरका प्रबंधन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने मजबूरन खदान का काम रोक दिया।

9i 22Scope News

ये भी पढ़ें- Simdega Murder : दो पत्नियों का विवाद-महिला का गला काटकर जंगल में फेंका… 

मौके पर पहुंचे प्रबंधन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन ग्रामीण ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन में मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी, मीरा देवी, संजय महतो, मनोज महतो सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस… 

फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रविकांत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—-

Jamshedpur : युवक की बेरहमी से हत्या, गली में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

Jharia Damodar Incident : दामोदर नदी में डूबे दो दोस्त, एक शव बरामद दूसरे की तलाश जारी… 

Bokaro : JBKSS का नेता बताकर ट्रक चालकों से रंगदारी मांगते दो धराए, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे… 

Simdega : खाट पर सिस्टम! प्रसव पीड़िता को खाट पर लादकर पहुंचाया गया अस्पताल 

Jamshedpur : अवैध हथियारों की डीलिंग करते रंगे हाथ धराए तीन युवक, लोडेड पिस्टल और… 

Giridih Crime : नजर हटी और गाड़ी गायब! बाइक उड़ाने वाले गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद… 

JEE Advanced Result 2025 : झरिया की आश्का बराइक ने बिना कोचिंग के JEE एडवांस्ड में पाई 1028वीं रैंक… 

 

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...