भुरकुंडा में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रामगढ़. बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने मंगलवार को भुरकुंडा ओल्ड वर्क शॉप स्थित पानी टंकी के समीप विरोध प्रदर्शन किया। बताते चलें विगत 15 दिनों से व्यवस्था के कारण जवाहर नगर, भुरकुंडा व पटेलनगर पंचायत के लोग पानी की समस्या से काफी परेशान हैं।

लोगों का कहना है कि कभी क्वायरी का पंप तो कभी पानी टंकी का पंप ख़राब हो जाता है। सिविल विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण भुरकुंडा के लोग परेशान हैं। इस भीषण गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण भुरकुंडा ओल्ड वर्क शॉप स्थित पानी टंकी पहुंचे और विरोध प्रर्दशन किया।

भुरकुंडा में पानी की समस्या

लोगों का कहना है कि पूरे भुरकुंडा में 36 वॉल्ब हैं और पानी टंकी का मैनपावर 28 लोगों का है। इसके बाद भी पानी की इतनी विकट समस्या उत्पन्न होना मैनेजमेंट के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करता है। मामले को देखते हुए इएंडएम के भुरकुंडा प्रोजेक्ट इंजीनियर अंकुर विश्वनाथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रोजेक्ट इंजीनियर ने कहा कि हम जल्द ही नई मोटर पंप की व्यवस्था कर सुचारू रूप से तमाम भुरकुंडावासियों तक पानी पहुंचाने का कार्य करेंगे।

भुरकुंडा में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि 25 मई से पहले नई मोटर पंप की व्यवस्था कर ली जाएगी। मौके पर समाजसेवी मुकेश राउत ने कहा कि यहां जो सबमर्सिबल पंप लगाया गया है, वो लगभग 2 वर्षों से ख़राब है। उसपर मैनेजमेंट का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सबमर्सिबल पंप ठीक रहने से इमरजेंसी में भी लोगों तक पानी पहुंचाया जा सकता है, लेकिन यह मैनेजमेंट की लचर व्यवस्था का नतीजा है कि लगभग 2 वर्षों से यह खराब पड़ा हुआ है और किसी ने इसकी सुध तक नहीं ली।

प्रोजेक्ट इंजीनियर अंकुर विश्वनाथ ने कहा की डेढ़ से 2 महीने के अंदर सबमर्सिबल पंप को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। वहीं श्री राउत ने कहा कि अगर 25 मई तक पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से नहीं होती है तो हम सभी ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

रविकांत की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...