शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया प्रेमी, ग्रामीण हैरान..

Garhwa: जिले के सिरहे गांव से एक चर्चित मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई। यह घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार सिरहे गांव की रहनेवाली माया देवी,जो एक बच्चे की मां है। पिछले एक साल से पलामू जिले के करुआ कलां निवासी सतीश कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

क्या है मामला:

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात वह युवक महिला से मिलने सिरहे गांव पहुंचा। हालांकि दोनों की मुलाकात गांववालों की नजर से नहीं बच पाई और ग्रामीणों ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के सामने दोनों ने अपने प्रेम संबंध की बात कबूल की और यहां तक कह डाला कि अब वो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं।

पंचायत में सुलझेगा मामलाः

ग्रामीण के अनुसार दोनों पक्षों के बीच अब यह मामला गांव की पंचायत में रखे जाने की संभावना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत के सामने दोनों से पूछताछ की जाएगी और आगे का फैसला समाज की सहमति से होगा। घटना के बाद से गांव में चर्चाओं का माहौल गर्म है।

रिपोर्टः आकाश

 

 

UGC NET December 2026: यूजीसी नेट और CSIR NET के आवेदन...

 UGC NET December 2026 और CSIR UGC NET के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता और दिसंबर...

Ranchi Municipal Corporation: 55 दिनों से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

रांची नगर निगम में 21 अगस्त से की कई सेवाएं ठप हैं। मेयर रोशनी खलखो ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निजी एजेंसी से...

Vaishali Boat Accident: गंगा में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम है। रात...