Advertisment

झंझारपुर में गरजे VIP प्रमुख, कहा ‘बाहरी लोग डराने की कोशिश कर रहे हैं’

मधुबनी: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को झंझारपुर, अररिया और सुपौल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम बिहारी हैं, बाहर से आने वाले लोग यहां के लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि हम बिहारी डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने झंझारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों को भरोसा दिया कि आप महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताकर दिल्ली भेजिए, भरोसा देता हूं कि उनको मंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित सहनी ने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि अगर एनडीए गठबंधन फिर सत्ता में आई तो देश में संविधान बदलना तय है।

उन्होंने कहा कि आज जनता की चुनी हुई सरकार को पैसे के बल पर गिराकर जनता का अपमान किया जा रहा हैं। सहनी ने कहा कि अगर आज हम जैसे लोग मंच से भाषण दे रहे हैं तो इसका देन बाबा साहब का संविधान है, जिसने हमलोगों को अधिकार दिया है। आज इसी संविधान पर खतरा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री केवल झूठ बोल रहे हैं, लेकिन वे 10 साल पहले वाले वादे को भूल गए हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार बदलने की अपील की।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NAWADA में ‘साथ जियो फॉउन्डेशन’ द्वारा अवार्ड सेरेमनी सह कवि सम्मेलन आयोजित

VIP VIP VIP VIP

VIP

Highlights

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...