नहर से बरामद हुआ विशाल का शव, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

नहर से बरामद हुआ विशाल का शव, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Google पर 22Scope चुनें

पटना: राजधानी पटना से सटे खगौल में शुक्रवार की सुबह एक युवक शव पुलिस ने रूपसपुर नहर से बरामद किया जिसके बाद परिजन समेत पूरे इलाके में मातम का माहौल हो गया। वहीं शव बरामद होने के बाद आक्रोशित परिजन समेत स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क से जाम खत्म करवाया।

जानकारी के अनुसार कोथावा निवासी विशाल पिछ्ले कई दिनों से लापता था। परिजनों ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी साथ ही एक सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया था जिसमें कुछ युवक उसे घसीटते हुए ले जा रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से आरोपियों ने विशाल की हत्या कर दी। जाम कर रहे आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से सभी आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रशासन के काफी समझने के लगभग 2 घंटे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम को हटाया।

इधर खगौल थाना में पटना पश्चिम एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है साथ ही मोटरसाइकिल से ले जाकर नहर में फेंकने वाले साहिल यादव एवं रितेश कुमार उर्फ छोटा गेल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन की दबिश की वजह से इस कांड का मास्टरमाइंड राकेश उर्फ सिपाही ने शुक्रवार को न्यायालय मे आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  SIR में लगे BLO की प्रखंड कार्यालय में बिगड़ी तबियत, PMCH रेफर

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...