कोडरमा के इन प्रखंडों में मतदान जारी, 877 प्रत्याशी के भाग्य का होगा फैसला

कोडरमा : कोडरमा के इन प्रखंडों में मतदान जारी- चौथे और

अंतिम चरण में आज कोडरमा जिले के जयनगर, चंदवारा और

कोडरमा प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं.

सुबह 7ः00 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया जारी है.

बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

कोडरमा, जयनगर और चंदवारा प्रखंड में 621 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 87 महिला बूथ है.

877 प्रत्याशी मैदान में

तीनों प्रखंडों में 2 लाख 26 हजार 471 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वार्ड सदस्य के लिए 621, पंचायत समिति सदस्य के लिए 62, मुखिया के लिए 56 और जिला परिषद सदस्य के लिए 7 सीट निर्धारित है. कुल 877 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 520 महिला प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है. लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर जमे हैं.

बूथों पर पहुंच रहे मतदाता

बड़ी संख्या में महिला मतदाता घर का काम का छोड़कर पहले मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने-अपने बूथों तक पहुंची हैं. अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके लोगों ने बताया कि गांव के विकास और तरक्की के लिए मतदान करने आए हैं. ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे, जो गांव के विकास में अपनी भूमिका निभा सके. मतदाताओं ने बताया कि एक-एक वोट की कीमत काफी अहम है और इसमें सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Saffrn

Trending News

Big Breaking: नहीं रहीं Asha Bhosle, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ...

Bollywood: बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर बेहद दुख भरी है। बता दें दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का 92 साल की...

आशा भोसले नहीं रहीं — भारत की सुरीली आवाज़ हमेशा के...

मुंबई, 12 अप्रैल 2026: बॉलीवुड की महान पार्श्वगायिका आशा भोसले का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच...

कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही Utpad Sipahi परीक्षा, धनबाद में...

Dhanbad: आज रविवार को Utpad Sipahi परीक्षा चल रही है। धनबाद में इसके लिए 77 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा को कदाचार मुक्त करने...

निरसा के कोयला माफिया में मचा हड़कम, शीतलपुर CISF ने अवैध...

निरसा में अवैध कोयला लोड टेलर गाड़ी का भंडाफोड़ शीतलपुर के CISF के द्वारा किया गया है। शीतलपुर के CISF के द्वारा छापेमारी कर...

Jharkhand Bus Safety Rules 2026: अब सभी बसों में Emergency Braking...

 झारखंड में नई बस सुरक्षा नियम लागू, 1 अप्रैल से नई और 1 अक्टूबर से सभी बसों में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य।Jharkhand Bus Safety...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img