Gumla: हत्यारों को आठ दिनों में गिरफ्तार करने की चेतावनी, वरना ‘परिजनों का हुक्का पानी होगा बंद’

Gumla: जिले के पूसो थाना क्षेत्र के बर्री गांव में पूर्व मुखिया सह मुखिया पति सुफल उरांव द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। बैठक में गांव के युवक प्रकाश उरांव की हत्या के विरोध में हत्यारे को 8 दिन के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों का हुक्का पानी बंद करने का निर्णय हुआ। बैठक में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष आए हुए थे। सब ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान सुफल उरांव ने आदिवासियों को गोलबंद होने की अपील भी की।

Gumla: प्रकाश उरांव की हत्या

ज्ञात हो कि पुसो थाना क्षेत्र के बर्री गांव निवासी प्रकाश उरांव की बिहार में हत्या कर दी गई थी। इसमें अभियुक्त बर्री गांव के मोसीम अंसारी को बताया जा रहा है। वहीं प्रकाश की पत्नी पाल्हो भी उसी समय से लापता है। बताया गया कि प्रकाश और पाल्हो दूसरे प्रदेश मजदूरी करने जाते थे, जबकि मोसीम अंसारी दूसरे प्रदेशों में गांव से स्थानीय मजदूरों को सप्लाई करने का काम करता है।

Gumla: आरोपी फरार

मोसीम और प्रकाश की पत्नी दोनों एक महीना पहले प्रकाश की हत्या होने के बाद अपना गांव लौट आए और अपने-अपने घर चले गए। यहां एक दिन रहकर दोनों ने बाजार जाने का बहाना करके वहां से फरार हो गए। तब से दोनों की कोई सूचना नहीं है।

अमित राज की रिपोर्ट

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...