Kaimur–फिरौती के लिए एक आठ वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या की हृदयविदारक खबर मोहनिया से आई है.
बताया जा रहा है कि आरोपी अविनाश कुमार यादव ने पारिवारिक जलन और पैसे की चाह में टॉफी देने के बहाने भभुआ रोड से बच्चे का अपहरण कर फिरौती की मांग की. लेकिन जब फिरौती नहीं मिल पाया तब उसने अपना आपा खो दिया और पहले बच्चे को जहर खिलाया और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी.

इस बीच अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोहनिया के नेतृत्व में मामले की जांच करते हुए आरोपी अविनाश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिसिया पूछताछ में आरोपी अविनाश ने अपना गुनाह कुबुल कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक का चप्पल, कंप्यूटर टंकित पत्र और टंकण में इस्तेमाल किया गया सीपीयू और प्रिंटर बरामद कर लिया गया है.
घटना के संबंध में मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने सारी प्रक्रिया पूर्ण कर बच्चे के शव को परिवार को सौंप दिया है. आरोपी के विरुद्ध विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.


















