रांची में जल संकट: रुक्का प्लांट की मरम्मत से पांच लाख आबादी रही पानी के लिए परेशान, आज भी आंशिक जलापूर्ति की संभावना

रांची: रांची शहर में शुक्रवार को दिनभर भीषण जल संकट देखने को मिला। रुक्का स्थित पुराने फिलट्रेशन प्लांट के संप की सफाई और पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत के चलते शहर के बड़े हिस्से में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रही। मरम्मत का कार्य देर रात तक चला, लेकिन उसके बावजूद जल संकट का असर शनिवार को भी बना रह सकता है।

चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी में पानी नहीं मिलने से बूटी मोड़, बीआईटी मेसरा, कोकर, नामकुम, कांटाटोली, पत्थलकुदवा, चर्च रोड, चुटिया, डोरंडा, मेन रोड, अंजुमन कॉलोनी, गुदड़ी, रातू रोड, हिंदपीढ़ी समेत कई इलाकों की करीब पांच लाख आबादी परेशान रही। कुछ क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा टैंकर से पानी आपूर्ति की गई, लेकिन अन्य इलाकों के लोगों को बोतलबंद पानी और जार खरीदकर काम चलाना पड़ा।

मरम्मत के दौरान पाइपलाइन में अन्य स्थानों पर भी लीकेज की जानकारी सामने आई है, जिनकी मरम्मत का कार्य शनिवार को किया जाएगा। ऐसे में शनिवार को भी जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने देर रात तक मरम्मत कार्य पूरा कर जलापूर्ति सामान्य होने का आश्वासन दिया है।


Video thumbnail
बिहार चुनाव: बनियापुर और सुरसंड विधानसभा सीट पर सीटिंग विधायक बदलेंगे पाला! होगा कड़ा मुकाबला
00:00
Video thumbnail
मंईयां सम्मान योजना राशि को लेकर बड़ा अपडेट, तीन दिनों के अंदर महिलाओं को करने होंगे ये काम तभी...
06:41
Video thumbnail
पहलगाम आतंकी हमले को खिलाफ जिले में आक्रोश, निकाला गया विरोध मार्च....लगे नारे | Jamshedpur
02:26
Video thumbnail
सिरोमटोली फ़्लाईओवर पर युद्ध स्तर पर शुरू हुआ काम, देखिये शनिवार सुबह ग्राउंड जीरो से.. | Ranchi
09:58
Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने सरकार पर लगाया आरोप | Ranchi
12:41
Video thumbnail
बिहार चुनाव: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में यादव, कुर्मी, भूमिहार या मुसलमान, किनके बीच होगा घमासान?
16:11
Video thumbnail
बिहार चुनाव: साहेबपुर कमाल और वैशाली विधानसभा सीट में जातियों का समीकरण दिलचस्प, ये ये दावेदार!
03:30:41
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News@22SCOPE Big News | (25-04-2025)
07:29
Video thumbnail
आदिवासी कहने पर बन्दोबस्त अधिकारी पर हुआ था केस, हाइकोर्ट ने दी राहत, जानिये कारण
05:06
Video thumbnail
चुनाव से पहले लालू की बढ़ी सजा तो तेजस्वी और राजद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
03:50