Advertisment

JDU विधि प्रकोष्ठ ने आयोजित किया अधिवक्ता समागम, CM नीतीश ने…

मुख्यमंत्री ने बिहार प्रदेश JDU विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता समागम का किया उद्घाटन

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज JDU पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बिहार JDU विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोगों का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। बहुत खुशी की बात है कि हाल ही में जदयू विधि प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

मुझे पूरा विश्वास है कि विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता साथी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। आप सब न्याय के साथ विकास के सरकार के संकल्प को जमीन पर क्रियान्वित करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी को जीत दिलाने में आप लोग अपना पूरा योगदान देंगे। आप सबसे आग्रह है कि पूरी ताकत से एकजुट होकर काम करें।

2 42 22Scope News

यह भी पढ़ें – बिहार के BDO अब पुरानी सूमो से नहीं चलेंगे इस नई गाड़ी से, मंत्री श्रवण कुमार ने दी…

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने समाज के सभी वर्गों एवं राज्य के सभी क्षेत्रों के विकास के लिये काम किया है। महिलाओं के उत्थान के लिये काफी कार्य किया गया है। हम शुरू से एनडीए के साथ रहे हैं, बीच में हम उधर चले गये थे लेकिन अब कहीं नहीं जायेंगे, एनडीए के साथ ही रहेंगे। हमलोग एनडीए के सभी साथी एकजुट होकर बिहार विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये आप सभी को धन्यवाद देता हूँ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर तथा बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार सहित सभी जिलों से आये हुये बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Paper Leak मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को रिमांड पर लेगी EOU, कोर्ट में…

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो...

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों...

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...