डुमरी में जल जीवन मिशन की योजना अधूरी, मंत्री बोले: अनुदान न मिलने से रुका कार्य

रांची: डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नावाडी प्रखंड में जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति योजना अधूरी रहने पर विधायक निर्मल महतो ने विधानसभा में सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कोनार डैम से पानी पहुंचाने की इस योजना का 95% कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन 5% कार्य अधूरा होने के कारण क्षेत्र के लोगों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर मंत्री योगेंद्र महतो ने जवाब देते हुए कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र में तीन योजनाएं संचालित हैं, जिनमें 80% से 95% तक कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना के लिए कोई अनुदान प्राप्त नहीं हुआ, जिससे कार्य अटका हुआ है।

निर्मल महतो ने यह भी बताया कि अधूरी योजना के कारण वहां रखे उपकरणों की चोरी होने लगी है, जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द फॉरेस्ट एनओसी क्लियरेंस दिया जाए ताकि इस योजना को पूरा किया जा सके और क्षेत्र के लोगों को जल संकट से राहत मिले।

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...