त्योहार पर अलर्ट मोड पर पुलिस, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

धनबादः दीपावली के इस त्योहार के मौसम में भी धनबाद पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। शनिवार को जांच के दौरान हथियार के साथ घटना को अंजाम देने जा रहे बुलेट सवार अनुज शर्मा समेत दो क्रिमिनल को हथियार और कारतूस के साथ धनबाद पुलिस ने भूली के समीप गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के क्रम में पता चला कि सरायढेला के आदित्य ने उसे हथियार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आदित्य को भी गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में प्रिंस खान के गिरोह के साथ-साथ कई अन्य बाते भी सामने आई है।

अलर्ट मोड पर पुलिस

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जांच के दौरान बुलेट से हथियार के साथ अनुज शर्मा को पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि किसी आदित्य नाम के युवक के द्वारा उसे हथियार मुहैया कराया गया था।

ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। इनके पास से एक देसी कट्टा और गोली बरामद किया गया है। इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, दोनों युवा हैं। उन्होंने युवाओं से एक बार फिर से अपने भविष्य पर ध्यान देंने और अपराध से दूर रहने की अपील की है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...