झारखंड में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, गणतंत्र दिवस पर ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

लेकिन 25 जनवरी से तापमान में गिरावट शुरू होगी, और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना है।राजधानी रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटों में 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुमला का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।संताल क्षेत्र में 22 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, 23 जनवरी को पूर्वी भाग, संताल और कोल्हान क्षेत्र में सुबह कोहरा और हल्के बादल देखे जा सकते हैं।

गणतंत्र दिवस के दिन सुबह कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं, जबकि दिन में बादल छाए रहेंगे और शाम में तापमान में गिरावट आएगी।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अचानक बदलते मौसम से खांसी, सर्दी और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को संतुलित खानपान और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव जारी रहेगा।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सावधानी बरतने की अपील की है। गणतंत्र दिवस पर सुबह ठंड और कोहरे के बीच लोग अतिरिक्त एहतियात बरतें।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...