Advertisment

शादियों में अब नहीं होगा नागिन डांस, डीजे और बरात जुलूस पर प्रतिबन्ध

पटना : राजधानी में इस बार भी लोग डीजे का आनन्द शादियों में नहीं उठा पाएंगे और मेरे यार की शादी और नागिन डांस जैसे गानों का लोग लुफ्त नही उठा पाएंगे. सरकार ने अनलॉक 8 में डीजे ,बारात और जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और यही कारण है कि डीजे और बैंड बाजे वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

इस साल नवंबर से लेकर दिसंबर तक कुल 15 से 16 दिन है जिसमें अच्छे लग्न हैं. प्रतिबन्ध लगने से  डीजे और बैंड बाजे के पेशे से जुड़े लोग काफी परेशान और आक्रोशित हैं. इनका कहना है कि पिछले 2 सालों से कोरोना को लेकर प्रतिबंध था जिससे इनकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है इस बार कुछ उम्मीद जगी थी लेकिन सरकार ने फिर से एक बार उनकी उम्मीदों को झटका दिया है.

इस पेशे से जुड़े लोगों की कुल संख्या 55 से 60 के करीब है और उनके साथ साथ सैकड़ों मजदूर है जो डेली काम करते हैं. सरकार के प्रतिबंध से उन लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी. डीजे वालों ने यह भी कहा है कि सरकार हम लोगों के सामानों को रख ले और हम लोगों के लिए कोई रोजगार की व्यवस्था करें.

रिपोर्ट : शक्ति

बेगूसराय में बढ़े अपराध, विरोध में व्यवसायियों ने बाजार बंद कर निकाला जुलूस

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...