Ranchi- शाबाश बेटियां! सरकार आपके साथ – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की छह बेटियों से मुलाकात कर उन्हे सम्मानित किया है. अस्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी और सुधा अंकिता तिर्की को सम्मानित करते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि आप सभी ने फीफा वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व कर राज्य का नाम रौशन किया है. आप सभी खिलाड़ियों पर हम सभी को नाज़ है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में राज्य और देश के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी.
अंडर-17 फीफा वर्ल्ड से लौटी हैं बेटियां
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास पर सरकार का विशेष फोकस है. खेल को आगे बढ़ाने का हमने संकल्प ले रखा है. इस दिशा नीतियों का निर्माण किया गया है. साथ ही खिलाड़ियों को रोजगार देने के भी प्रयास किये गये हैं, कई खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति भी की गयी है. आने वाले दिनों में और भी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने-अपने खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवा सकें.
खिलाड़ियों के पढ़ाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने की पहल
उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में उभर रहे प्रतिभावान बच्चे –
बच्चियों की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है.
उन्होंने इन खिलाड़ियों से कहा कि आप बेफिक्र होकर अपने खेल पर ध्यान दें.
आपके बेहतर प्रशिक्षण के साथ सभी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.
शाबाश बेटियां! सरकार आपके साथ – खेलों के लिए उठाए जा रहे हैं कई कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल का माहौल बने,
इसलिए पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.
इसके अलावा गांव और पंचायतों में खेल के मैदान
और प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं.
हमारा प्रयास है कि यहां की खेल प्रतिभाओं को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से सामने लाएं
और उन्हें प्रशिक्षण समेत अन्य सुविधाएं देकर बेहतर खिलाड़ी बना सकें.
अंडर-17 फीफा वर्ल्ड खिलाड़ियों ने अपने अनुभवों को साझा किया
इस मौके पर इन खिलाड़ियों ने फीफा वर्ल्ड कप के
अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया
.खिलाड़ियों ने बताया कि विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला.
उनसे हम सभी को काफी कुछ सीखने का मौका मिला.
इससे हमें निश्चित तौर पर हमारा परफॉर्मेंस बेहतर होगा.


















