गए थे Mahakumbh स्नान करने, एक साथ घर पहुंचे परिवार के चार सदस्यों के शव

379
Mahakumbh
गए थे Mahakumbh स्नान करने, एक साथ घर पहुंचे परिवार के चार सदस्यों के शव
Advertisment

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण के पिरारी में एक साथ एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव पहुंचने के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल हो गया। चारों शवों के पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों के बीच मातम का माहौल रहा। मृतकों की पहचान अधिवक्ता ओम प्रकाश आर्य, उनकी पत्नी पूर्णिमा कुमारी, बेटी अहाना और बेटा अमय के रूप में की गई।

Advertisment

बताया जा रहा है कि पूरा परिवार अपनी कार से प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए गए थे और स्नान के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे। दिल्ली लौटने के दौरान रविवार की रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कुहासा की वजह से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसकी वजह से मौके पर ही चारों की मौत हो गई। मामले में बताया जा रहा है कि कुहासा की वजह से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और दूसरी लेन में जा कर एक ट्रक से टकरा गई जिसके बाद मौके पर ही सभी की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने एंबुलेंस से सभी के शव को उनके पैतृक गांव पूर्वी चंपारण के पिरारी भेजा। गांव में शव के पहुँचते ही मातम का माहौल हो गया। मृतक के पिता ने चारों को मुखाग्नि दी जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग और भी अधिक गमगीन हो गए। सभी को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई।

इस दौरान चिरैया प्रखंड प्रमुख मीना देवी के पति मिश्रीलाल यादव, सीओ आराधना कुमारी, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी प्रेम कुमार, खड़तरी पंचायत के मुखिया अजय साह और अन्य स्थानीय नेता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मृतकों के परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Road Accident में बेटे की मौत, पिता जख्मी, परिजनों ने काटा बवाल

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Mahakumbh Mahakumbh Mahakumbh

Mahakumbh </span

Advertisement