पटना: बिहार एसटीएफ की टीम ने उत्तराखंड एसटीएफ की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रूपये का इनामी अंतर्राज्यीय लुटेरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरे की पहचान बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के सकरपुरा निवासी राहुल कुमार है जिसे पुलिस ने उसके एक सहयोगी समस्तीपुर के अंगारघाट निवासी प्रियदर्शी यादव के साथ हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लुटेरा राहुल पर बिहार और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों में एक एक लाख रूपये का इनाम घोषित था। दोनों राज्यों की पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। उसके ऊपर बिहार, पश्चिम बंगाल के साथ ही उत्तराखंड के देहरादून समेत कई थानों में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Truck से भारी मात्रा में शराब के साथ दो गिरफ्तार
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Police Police


















