टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला

Desk. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख रेखा शर्मा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला आयोग द्वारा शुक्रवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

महुआ मोइत्रा पर एफआईआर दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उस एक्स हैंडल की डिटेल लेगी, जहां से रेखा शर्मा के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस का कहना है कि इसके बाद मामले की आगे जांच की जाएगी।

गुरुवार को मोइत्रा ने एक वीडियो पर टिप्पणी की थी, जिसमें रेखा शर्मा के हाथरस भगदड़ स्थल पर पहुंचने को दिखाया गया था। वीडियो में एक आदमी उनके पीछे छाता लेकर चल रहा है। वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया था, जिसमें एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल किया था कि रेखा शर्मा अपना छाता क्यों नहीं ले जा रही है? महुआ मोइत्रा ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘वह (रेखा शर्मा) अपने बॉस का पजामा पकड़ने में बहुत व्यस्त हैं।’

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...