टीएमसी में शामिल हुए सांसद बाबुल सुप्रियो, बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका

ममता दीदी पर बंगाल की जनता को भरोसा है- बाबुल सुप्रियो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके सांसद बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए हैं. प्रेस कांफ्रेंस कर सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि आज का दिन फैसला लेने का गर्व है. ये सब पिछले चार दिनों में हुआ. मैं काम करने के लिए टीएमसी में जुड़ा हूं. पार्टी जो कहेगी और जो जिम्मेदारी देगी उसे मैं पूरा करूंगा. ममता दीदी पर पश्चिम बंगाल की जनता को पूरा भरोसा है.

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में उन्होंने टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की. टीएमसी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह आसनसोल से सांसद पद भी छोड़ेंगे. वह सोमवार को सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे.

बाबुल सुप्रियो के पार्टी में शामिल होने पर टीएमसी की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए हैं. इस मौके पर हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं.

बता दें कि बाबुल सुप्रियो की सुरक्षा केटेगरी में बदलाव भी आज ही किया गया था. बाबुल सुप्रियो की सुरक्षा अब जेड के बजाय वाई केटेगरी की कर दी गई है. केंद्र सरकार की तरफ से बाबुल सुप्रियो को सुरक्षा दी गई है. सुप्रियो को सीआरपीएफ की सुरक्षा मिली हुई है.

जुलाई में राजनीति से सन्यास की घोषणा की थी

बता दें कि बीते जुलाई के महीने में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बंगाल में बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार रहे बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कह दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कहा है कि वे राजनीति में सिर्फ समाज सेवा के लिए आए थे. अब उन्होंने अपनी राह बदलने का फैसला लिया है.

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...