क्या उठने ही वाला है बिहार में सियासी पर्दा, अब विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य की विधि व्यवस्था पर उठाये सवाल

Lakhisarai– क्या उठने वाला है बिहार में सियासी पर्दा- विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बिहार में गिरती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राज्य में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. अच्छे अधिकारियों को हटाकर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है. इसकी जवाबदेही तैयार की जाने चाहिए. आखिरकार इस बदहाली का जिम्मेवार कौन है.

विजय सिन्हा ने कहा कि आज भी पिपरीया में मर्डर हुआ है. सिर्फ डीएम और एसपी के ट्रांसफर से काम नहीं चलने वाला.  अधिकारीयों की मानसिकता पर ब्रेक लगाना होगा. अच्छे अधिकारीयों का प्रतिस्थापन और भ्रष्ट अधिकारियों को साइड करना होगा. यही नहीं इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कई अधिकारियों का नाम भी लिया. विजय सिन्हा ने कहा कि अपराध की इस बढ़ती संख्या पर विधासभा में हमारी कमेटी मौन नहीं रहेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इससे अवगत करवाया जाएगा.  

क्या उठने ही वाला है सियासी पर्दा

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से इस तरह की बयानवाजी के कई राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि एनडीए खेमे में सब कुछ ठीक नहीं है. खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विधायकों और मंत्रियों राजधानी पटना में ही जमे रहने का कहा है. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से राज्य में गिरती कानून व्यवस्था का हवाला दिया जाने के गंभीर राजनीतिक संकेत है. कयास लगाये जाने लगे है कि क्या बिहार में कोई बड़ा खेल होने वाला है.

अब एक बार फिर से उछला बिहार में बिहारी डीएनए का सवाल

Saffrn

Trending News

बायोम संस्थान का पेरेंट्स स्टूडेंट्स ओरिएंटेशन का हुआ आयोजन, 25 बैच...

Ranchi: रांची में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने वाली बायोम इंस्टीट्यूट की ओर से रविवार को पेरेंट्स स्टूडेंट्स ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया...

गर्दनीबाग में बनाये गये बापू टावर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्थायी...

Patna:  CM Samrat Choudhary ने आज गर्दनीबाग में बापू टावर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भूतल, प्रथम, द्वितीय, तीसरा तल, चौथा...

Big Breaking: Dhanbad पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भगोड़े अपराधी प्रिंस...

Dhanbad: धनबाद पुलिस के मिली बड़ी सफलता, भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का सबसे खास सैयद अब्बास नकवी उर्फ़ सैफी उर्फ़ मेजर गिरफ्तार।बता दें मेजर...

Jharkhand में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, सो रहे युवक...

Jharkhand: झारखंड में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। राज्यभर में...

Big Breaking: पाथरडीह लोको साइडिंग में लगी आग, मची अफरा तफरी

Dhanbad: धनबाद के पाथरडीह स्थित लोको साइडिंग में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गैस...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img