झारखंड के राजनीति में दो राजा एक रानी क्या बनेगी नई कहानी!

रांची: झारखंड में राजा की गद्दी अपनी एक और नई कहानी लिखने की तैयारी कर रही है। इस गद्दी के इर्द-गिर्द दो राजा और एक रानी लगातार घूम रहे हैं पर गद्दी किसकी होगी इस पर संभावनाओं का खेल अभी हावी है। लगता है कि संभावनाओं की सीमा आज 11:00 बजे होने वाले विधायक दल की बैठक तक ही है उसके बाद इन तीनों किरदारों में से किसी एक की गद्दी अगले विधानसभा चुनाव तक हो जाएगी।

पर झारखंड के राज्य की गद्दी किसी की भी हो लेकिन उस पर शासन कोई और ही करेगा यह कहानी थोड़ी उलझी हुई जरूर दिखती है पर पूरी तरह स्पष्ट है जब से झारखंड के वर्तमान राजा ने राज्य की गद्दी संभाली है तब से यही दिख रहा है आने वाला समय वर्तमान राजा के लिए कैसा होने वाला है यह अभी से संभावनाओं के खेल में उलझता जा रहा है क्या बगावत होगा क्या समझौता होगा और क्या रानी की गद्दी होगी यह सभी बातें वर्तमान राजा के भविष्य को तय करने वाला है। जिस राजा ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में वर्तमान राजा को झारखंड की गद्दी सौंपी थी वह अब आ गया है और अपनी गद्दी वापस चाह रहा है।

झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात को समझने का सबसे आसान जरिया इन तीनों किरदारों की शकल हैं जो बहुत कुछ बीते तीन दिनों से कह रही हैं कई बार इनसे प्रत्यक्ष रूप से सवाल भी किए गए हैं इनको लेकर पर राजनीतिक ईमानदारी और भविष्य का खेल जो संभावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है, इन्हें अपने विचारों को सार्वजनिक करने से अभी तक रोक रखा है लेकिन राजनीतिक महत्वाकांक्षा और चाह किनकी क्या है यह आज दोपहर 11:00 बजे तक तय हो जाएगा।

आने वाले चार महिनों के लिए वर्तमान राजा अपनी गद्दी बचा पाते हैं या जिनसे उन्हें यह गद्दी मिली थी उन्हें यह लौटा देते हैं या इनके बीच जो तीसरा किरदार रानी का है वह गद्दी पर आसीन होती है यह देखने में बड़ा दिलचस्प होगा स्थिति आज दोपहर 11:00 तक साफ हो जाने की उम्मीद है।

इन सबके बीच झारखंड की जनता का सुनने वाला कौन है विपक्ष में बैठने वाली पार्टी जिसके मुखिया राज्य की गद्दी के लिए आपस में संभावनाओं का खेल करने वाले तीनों किरदारों पर ही अपनी ध्यान लगाए हुए हैं। आने वाले 4 महीने झारखंड की राजनीतिक में कई कठोर और कई उदारवादी राजनीतिक चरित्र देखने को मिलने वाले हैं इस दौरान झारखंड को  अपना ध्यान शायद खुद रखना होगा क्योंकि यह गद्दी की लड़ाई है जो आने वाले 6 महीने में भयंकर रूप लेने वाली है और जिसका परिणाम जनवरी महीने तक आने की संभावना है उसके बाद ही अगर समय मिला तो इन राजनीतिक किरदारों के द्वारा झारखंड की जनता को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।

झारखंड की जनता कितना भी आंदोलन को कर ले कितना भी भूख हड़ताल कर ले अभी इन राजनीतिक किरदारों की दिलचस्पी केवल राजनीतिक लड़ाई और राजनीतिक महत्वाकांक्षा तक ही सीमित है

पक्ष हो या विपक्ष उनकी सभी बयान बाजी से यह स्पष्ट है कि उनके बीच जनता कहीं नहीं है या अभी गद्दी की लड़ाई में व्यस्त हैं और कुछ नहीं।

Video thumbnail
सिरोमटोली फ़्लाईओवर पर युद्ध स्तर पर शुरू हुआ काम, देखिये शनिवार सुबह ग्राउंड जीरो से.. | Ranchi
09:58
Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने सरकार पर लगाया आरोप | Ranchi
12:41
Video thumbnail
बिहार चुनाव: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में यादव, कुर्मी, भूमिहार या मुसलमान, किनके बीच होगा घमासान?
16:11
Video thumbnail
बिहार चुनाव: साहेबपुर कमाल और वैशाली विधानसभा सीट में जातियों का समीकरण दिलचस्प, ये ये दावेदार!
03:30:41
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News@22SCOPE Big News | (25-04-2025)
07:29
Video thumbnail
आदिवासी कहने पर बन्दोबस्त अधिकारी पर हुआ था केस, हाइकोर्ट ने दी राहत, जानिये कारण
05:06
Video thumbnail
चुनाव से पहले लालू की बढ़ी सजा तो तेजस्वी और राजद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
03:50
Video thumbnail
पाकिस्तान का पुतला फूंकते JMM कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का क्यों किया विरोध,क्या jmm इसपर देगा सफाई
04:21
Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप मामला पहुंचा दिल्ली, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मांगा जवाब | 22Scope
08:16
Video thumbnail
टाईगर की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल, पुलिस का क्या है जवाब जानिए ...
03:49