गांधी के प्रपौत्र का जब सच से हुआ सामना तो फिर हो गया भारी….

एसके राजीव की रिपोर्ट

पटना : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं और महागठबंधन के पक्ष में जनता को गोलबंद करने में जुटे हैं। तुषार इसी क्रम में अपने परदादा बापू की कर्मभूम मोतिहारी पहुंचे जहां गांधी जी से जुड़ी हुई चिजों को अवलोकन करने के बाद तुषार स्थानीय लोगों के साथ संवाद करने लगे। गांधी के प्रपौत्र तुषार ने जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार का विरोध कर महागठबंधन के पक्ष में बोलना शुरू किया। वैसे ही स्थानीय तुरकौलिया पंचायत के मुखिया विनय साह ने तुषार का विरोध यह कहकर शुरू कर दिया की आंख होने के वावजूद आपको अगर नहीं दिखाई दे रहा है तो आप रतौंधी के शिकार हैं। बात इतनी बढ़ गई की तुषार गांधी को कार्यक्रम छोड़कर वापस जाना पड़ा।

Goal 22Scope News

गांधी ने मोतिहारी से ही सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी

आपको बताते चलें कि मोतिहारी से ही गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत अंग्रेजों को भगाने के लिए की थी जननेता के तौर पर देश के पटल पर खुद को स्थापित भी किया था। लेकिन अपने परदादा की जमींन पर ही उनके प्रपौत्र तुषार का यह विरोध यह बताने के लिए काफी है कि बिहार में विकास के मायने और मतलव अव लोग समझने लगे हैं। हालांकि इस बार भी विपक्ष मोदी और नीतीश सरकार को घेरने में जुटा है। शहरों में बैठकर नेता प्रतिपक्ष सरकार के दावों पर खरी खोटी सुना पत्रकारों के सूत्र को मुत्र बता रहे हैं। लेकिन इससे ठीक इतर गांव में सरकार के विकास मॉडल की चर्चा इस कदर हो रही है कि गांधी के प्रपौत्र को उनकी हीं सरजमीं पर मुंह की खानी पड़ रही है। तुषार स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि के विरोध के बाद सकते में हैं और सरकार के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद कर बिहार बदलाव यात्रा को जारी रखने की बात कहते हैं। तो क्या नीतीश-मोदी के विकास का विरोध सुनने को अब बिहार तैयार नहीं है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : लोगों को अब बिहार में ही मिल रहा रोजगार, मुजफ्फरपुर में…

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...