UPSC की तैयारी में कम पड़ गया पैसा तो कर दिया कांड, पुलिस ने दबोचा

गोपालगंज: UPSC परीक्षा की तैयारी करने में पैसे की कमी हुई तो फिरौती के लिए एक आठ वर्षीया बच्चे का अपहरण कर लिया। अपहरण के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने अपहृत बच्चे को बरामद करते हुए एक अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस अभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है। पूरा मामला गोपालगंज का है जहां फुलवरिया थाना के मजीरवा कला गांव से बीते दिन एक आठ वर्षीय बच्चा गायब हो गया। परिजनों ने बच्चे की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका फिर उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बरामद

बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठित कर जांच शुरू कर दी और एसडीपीओ हथुआ के नेतृत्व में डीआईयू की मदद से टीम ने तकनीकी जांच करते हुए 48 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश के देवरिया से बच्चा को बरामद कर लिया साथ ही मुख्य अपहर्ता को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उत्तर प्रदेश के देवरिया के नेमा गांव निवासी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वह UPSC की तैयारी करता है।

2 30 22Scope News

UPSC की तैयारी के लिए कम पड़ गया था पैसा

कोचिंग के लिए उसके पास पैसे की कमी हो गई जिसके बाद उसने अपने भाई के साथ मिल कर फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उसने बच्चे के परिजन से 10 लाख रूपये की फिरौती मांगी थी लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के भाई की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

आरोपी गिरफ्तार

मामले में गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बीते 26 सितंबर को बच्चा गायब होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के देवरिया से बच्चे को बरामद कर लिया साथ ही अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पैसे लिए अपहरण करने की बात स्वीकार की है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया और एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   छत्तीसगढ़ में मिला SBI का फर्जी ब्रांच, अधिकारी भी हो गए हैरान फिर…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...