चाय के पैसे मांगे तो युवती की कर दी पिटाई, पुलिस रही मौन

PATNA : चाय : राजधनी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बने हुए हैं कि वो किसी भी हद को पार कर रहे हैं. इस बार एक चाय बेचने वाली युवती की अपराधियों ने पिटाई कर दी. इतना ही नहीं पुलिस ने भी शिकायत लेकर गई युवती की बात नहीं सुनीं और उसे वापस भगा दिया. इस पूरे घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही है.

chai wali 2 22Scope News


सचिवालय थाना क्षेत्र के पास की घटना


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सचिवालय थाना क्षेत्र के विकास भवन के पास टी स्टॉल लगाने वाली एक महिला की आज एक गुंडे ने इसलिए जमकर पिटाई कर दी क्योंकि उसने अपनी बेची हुई चाय के पैसे मांगे थे. महिला को गुंडे ने बीच सड़क पर पीटा. चाय दुकान पर काम करने वाले 1 बच्चे का भी सर फूट गया. महिला दौड़ कर सचिवालय थाना पहुंची यह सोच कर कि उसे इंसाफ मिल जाएगा. लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला बल्कि सचिवालय थानेदार ने उसे ही जेल भेज देने की धमकी दी.


अवैध तरीके से टी-स्टॉल लगाने की दी धमकी


सचिवालय थानेदार का कहना है अवैध तरीके से स्टॉल लगाती हो और पुलिस के पास न्याय के लिए पहुंचती हो. सवाल यही है कि थाने के पुलिस पदाधिकारी न्याय देने के बजाय महिला को फटकार क्यों लगाने लगे ? महिला का दावा है कि उसने नियमों की अवहेलना नहीं की है.


आखिर पटना पुलिस किस लिए है- पीड़िता


पीड़िता का कहना है कि आखिर पटना पुलिस किस लिए है वह आम महिला को सुरक्षा नहीं दे सकती? एक बच्चे की पिटाई के आरोपी को पकड़ नहीं सकती । तो फिर लोग कहां जाएंगे? पीटने वाले असामाजिक तत्वों की टिप्पणी बाइक स्थानीय पब्लिक ने पकड़ ली थी. वह शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है तो यह शराबबंदी की एक और हकीकत है.

रिपोर्ट : चंदन

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...