Advertisment

नेपाल से आ रही कार को जब पुलिस ने रोका तो फिर….

पूर्वी चंपारण: पूर्व चंपारण में पुलिस ने करीब 70 लाख रूपये मूल्य की 61 किलो चांदी के गहने के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। मामले में इंस्पेक्टर अशोक पांडेय और थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल की तरफ से कार में तस्करी का सामान लाये जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद थानाध्यक्ष ने एक टीम गठित कर वाहन जांच शुरू की। जांच के क्रम में दिल्ली नंबर की एक कार जांच के लिए रोका और सवार लोगों से जब पूछताछ की तो जवाब संदेहास्पद लगा।

यह भी पढ़ें – अखाड़ा बना मोतिहारी नगर निगम, मेयर और डिप्टी मेयर के बीच ठनी…

इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जब कार की जांच की तो कार के दरवाजा में छिपा कर रखे चांदी के गहने बरामद किया। बरामद गहने करीब 61 किलो है जिसका बाजार मूल्य करीब 70 लाख रूपये अंकी जा रही है। बरामद गहनों में पायल, पर्स, कड़ा, झुमका, अंगुठी, मछली, लॉकेट और चांभी रिंग सहित अन्य गहने है। साथ ही पकडाये दो‌ कारोबारियो में नेपाल के वीरगंज के शंकर साह सोनार और पश्चिमी चम्पारण जिले के गोपालपुर थाना के बैसखवां निवासी शशिभूषण साह बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिक दर्ज की जा रही है। साथ ही बरामद आभूषणों को जब्त कर दोनो‌ कारोबारियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   DRM ने किया सिमुलतला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश…

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...