चित्कार से दहला कनसार गांव, जब उठा पिता पुत्र और पड़ोस का शव, कुंभ स्नान कर लौट रहे 7 लोगों की हुई थी मौत

हजारीबाग:  जिले के कटकमसांडी प्रखंड के कनसार से प्रयागराज कुंभ स्नान करने निकले तीर्थ यात्रियों का गाड़ी 20 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. सभी का शव हजारीबाग पहुंचा. इस दुर्घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी. जिसमें तीन कनसार के हैं, एक नवादा, बड़कागांव, सिलवार और सलगांवा का रहने वाला गाड़ी चालक शामिल है.

प्रयागराज से संगम स्नान कर लौट रहे 7 लोगों का शव लगभग 48 घंटे के बाद हजारीबाग पहुंचा. शव पहुंचने के साथ ही चिख पुकार गांव में मच गया.
जैसे ही यह सूचना मिली कि शव गांव पहुंच है . लोगों का हुजूम भी मृतक के घर के आसपास जमा होने लगा. जब पिता और पुत्र की अर्थी एक साथ उठा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया. पड़ोसी मतिया देवी का शव कुछ देर बाद घर से निकला. एक साथ तीन-तीन शव शमशान घाट में पहुंचा .इस दौरान पूरे गांव के लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आए. किसी के घर भी चूल्हा नहीं जला. परिवार वालों को ढांढस देने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद भी गांव पहुंचे. उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया.

जिले के कटकमसांडी के कनसार से 10 लोग कुंभ स्नान के लिए 16 फरवरी को निकले थे .श्रद्धालुओं का जत्था दर्दनाक हादसे का शिकार 20 फरवरी को हो गया. दुर्घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में हुआ. हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 3 घायल है. घायलों में से एक को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. दो का इलाज अयोध्या में ही चल रहा है.

घटना के बारे में बताया गया कि श्रद्धालु कुंभ स्नान करने के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन कर लौट रहे थे.अयोध्या दर्शन के उपरांत, वे जौनपुर के रास्ते होते हुए वापस हजारीबाग लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. गाड़ी अनियंत्रित हो सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. जिससे यह घटना घटी है.

इस भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों में कनसार निवासी रंजीत यादव, आयुष यादव, मतिया देवी, नवादा निवासी केसिया देवी,बढकागांव निवासी बेबी देवी,सिलवाकर निवासी पवन यादव और सलगांवा निवासी नितीश राणा जो कि गाड़ी का चालक शामिल है.

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...