कुंभ स्नान से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 2 घायल

गया : प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे अतरी के पथरौरा गांव के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन में दो एक ही परिवार के सदस्य हैं जबकि एक जख्मी है। यह हादसा मंगलवार दोपहर की है। यह भीषण सड़क हादसा मिर्जापुर के मांडू बाजार के पास दो चारपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर की वजह से हुआ जिसमें एक ही परिवार के इंद्रजीत सिंह (65), उनके बेटे राजीव कुमार सिंह (30) और पड़ोसी कृष्ण कुमार सिंह (58) की मौके पर ही जान चली गई।

मिर्जापुर के मांडू बाजार के पास की घटना :

हादसे में इंद्रजीत सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और कृष्ण कुमार सिंह की पत्नी श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मिर्जापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में इंद्रजीत सिंह का छह वर्षीय पोता शिवांशु कुमार चमत्कारिक रूप से सुरक्षित है। खास बात यह कि हादसे के मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान शिवांशु जख्मी महिलाओं के साथ विलख रहा था लेकिन जब पुलिस पहुंची तो उसने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से एक मोबाइल बरामद किया।

चूंकि वह मोबाइल इंद्रजीत सिंह का था तो उनका लड़का शिवांशु मोबाइल का लॉक खोल कर सीधे अपने घर वालों को पथरौरा फोन कर घटना की पूरी जानकारी दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरा गांव सन रह गया। बताया गया है कि कार खुद इंद्रजीत सिंह ही चला रहे थे।

यह भी देखें :

हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार को गांव लाए जाएंगे। गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से न केवल परिवार बल्कि आसपास के गांवों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े : कुंभ से वापस लौट रहे तीर्थ यात्रियों की टेंपो ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 2 घायल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...