Dhanbad : गैंगस्टर फहीम खान के भांजे को किसने मारी गोली !

Dhanbad : गैंगवार के लिए मशहूर कोयलांचल एक बार फिर दहल उठा जब गैंगस्टर फहीम खान के भांजे गुल खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुल खान का शव भूली थाना क्षेत्र के सिल्वर स्कूल स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी से बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi DP ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश, 8 धराए, पलामू के गैंग ने… 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंची जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच भेज दिया।

Dhanbad : रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ था शव

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में एक शव पड़ा हुआ देखा जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। शव देखने के बाद पता चला कि मृत गैंगस्टर गुल खान है जो फहीम खान का मौसेरा भाई है। हालांकि उसकी हत्या किसने की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : पत्नी को पराए मर्द के साथ संबंध बनाने को कहा, मना करने पर पति ने टांगी से… 

कुछ स्थानीय लोगों का मानना है कि गुल खान की हत्या प्रिंस खान ने कराई है। फहीम खान के भांजे की हत्या के बाद वासेपुर में फिर से तनाव बढ़ने के आसार को देखते हुए कई दुकाने बंद कर दी गई है वहीं एहतिहात के तौर पर फहीम खान के घर के बाहर भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

 

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...