RJD विधायक का जीभ काटने वाले को 10 लाख का मिलेगा इनाम

295
Advertisment

पटना : जीभ काटने वाले को 10 लाख का मिलेगा इनाम – राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर विवादित बयान दिए जाने के बाद लगातार विरोध हो रहा है। अब पटना में एमएलए फ्लैट के पास हिंदू शिवभवानी सेना की ओर से एक पोस्टर लगवाया गया है। फतेह बहादुर सिंह की जीभ काटने वाले को 10 लाख इनाम देने की घोषणा की गई है।

Advertisment
जीभ काटने वाले को 10 लाख का मिलेगा इनाम

आपको बता दें कि पोस्टर में फतेह बहादुर सिंह को सलाखों के पीछे दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा गया है मां सरस्वती का फतेह बहादुर अपमान कर रहे हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौन रहकर हिंदू को गाली दिलाने का काम कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां सरस्वती को लेकर विवादित बयान दिया था। फतेह बहादुर ने इससे पहले मां दुर्गा पर भी विवादित बयान दिया था, जिसका खूब विरोध हुआ था।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement