हजारीबाग में गोली मारकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग. जिले के केरेडारी प्रखंड में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान ग्राम पंचायत बारियातु निवासी योगेंद्र साव उर्फ छोटू पिता ननक साव के रूप मेंं हुई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। फिलहला पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

हजारीबाग में युवक की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार,  ज्ञान ज्योति स्कूल कंडाबेर के समीप लगभग 7:00 बजे शाम को दो अज्ञात अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्पीड में आए और सड़क पर रुककर छोटू के सीने में दो गोली मार दी और बारियातु हेठ खोरी होते फरार हो गया। घटना के बाद अनान-फानन में छोटू को बड़कागांव सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

वास्तु विहार एड 22 22Scope News

वहीं पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बता दें कि योगेंद्र साव उर्फ छोटू रांची में अपना व्यवसाय चलाता था। रामनवमी में अपने गांव आया था और मेला से घर जाने के क्रम में यह घटना घटी। अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...

Nitish Mishra:हर शिकायत का होगा संज्ञान, हर समाधान की होगी निगरानी:...

Nitish Mishra  पटना:  बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध समाधान को लेकर नई व्यवस्था...

BJP Legislature Party Meeting:बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, CM सम्राट...

BJP Legislature Party Meeting पटना: बिहार में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित...