उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को अब तक नोटिस क्यों नहीं? कांग्रेस ने कहा…

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पास दो वोटर आईडी कार्ड का मामला जब सामने आया तो बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया। इस मामले में तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने इस संबंध में अपना पक्ष चुनाव आयोग को भेज दिया है इसके साथ तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर भी दो दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा का नाम लखीसराय और राजधानी पटना के बांकीपुर इलाके में वोटर लिस्ट में दर्ज है।

इतना ही नहीं दोनों जगहों पर वोटर आईडी में उनकी उम्र में भी अंतर है जो कि दर्शाता है कि उन्होंने गलत तरीके से दो दो जगहों पर अपना नाम वोटर लिस्ट में डलवाया है। हालांकि इस संबंध में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी प्रेस कांफ्रेंस किया और अपनी सफाई में बताया कि उन्होंने पहले भी बांकीपुर के वोटर लिस्ट से अपना नाम हटाने के लिए आवेदन दिया था और मतदाता पुनरीक्षण के बाद भी उन्होंने बीते 5 अगस्त को अपना नाम हटाने के लिए फॉर्म भर कर जमा किया है। बावजूद इन सबके बिहार में अब राजनीति तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें – तो अब हो गया पक्का, निशांत करेंगे पॉलिटिक्स में एंट्री! जदयू नेताओं के साथ करेंगे…

अब इस मामले में कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर तंज कसा है। कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा देश के लोगों को बताएं कि उनका नाम दो जगहों से वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा। उनका नाम पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के बांकीपुर में जुड़ा है तो लखीसराय में भी है। दोनों में पिताजी का नाम है, अगल बगल में परिवार के लोगों का नाम है लेकिन विजय सिन्हा के उम्र में अंतर है।

इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाया और पूछा कि अब तक उप मुख्यमंत्री को नोटिस क्यों क्न्हीं दिया गया। अगर किसी जनप्रतिनिधि का नाम दो जगहों पर वोटर लिस्ट में है तो उनकी सदस्यता खत्म कब तक होगी ये बातें चुनाव आयोग स्पष्ट करे। इसके साथ ही उन्होंने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से इस्तीफा की भी मांग की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  16 वर्ष का हो गया सिमुलतला आवासीय विद्यालय, डीएम ने कहा…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...