Advertisment

कांग्रेस ने क्यों कहा, पीएम मोदी के पसीने छूटने लगे हैं ?

झारखंड में कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है. कांग्रेस ने बीते कल यानी 6 मार्च को लोहरदगा लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक गुमला के घाघरा में बुलाई गई . इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर , प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित झारखंड कांग्रेस के विधायक ,नेता शामिल हुए. बैठक में प्रदेश प्रभारी ने पीएम मोदी पर खूब निशाना साधा और यह दावा किया कि 2024 में बीजेपी को 2019 के मुकाबले 120 सीटें कम मिलेंगी.

Cesto mart add 1 22Scope News

इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा की एजेंसी ने अपने सर्वेक्षण में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को जानकारी दी है. लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरे देश में 2019 की तुलना में 120 सीटें घटने की संभावना है. उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसियों के सर्वेक्षण के परिणाम के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसीना छूटने लगा है.

वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस बार लोहरदगा और चतरा लोकसभा सीटें कांग्रेस की झोली में जानी चाहिए. लोहरदगा चतरा जीतकर हमें राहुल गांधी को तोहफा देने का संकल्प लेना है.

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: तोपचांची में कंटेनर पकड़े जाने के...

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर मवेशियों...

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव,...

Dhanbad News: सोमवार सुबह ईस्ट टुंडी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक अनजान युवक का शव तैरता हुआ...

Potka BDO Vehicle Registration Case: बिना नंबर की सरकारी टाटा सूमो...

Potka BDO Vehicle Registration Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की सरकारी गाड़ी को लेकर एक मामला सामने...