Advertisement
Advertisement

दहेज नहीं मिलने पर पत्नी-बच्चे को बेचने का लगा आरोप, पति ने मारपीट कर किया बेघर

मुंगेर : मुंगेर के बरियारपुर में एक व्यक्ति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी और बच्चे को बेचने की साजिश रची। यह आरोप व्यक्ति की पत्नी ने लगाया है। पीड़िता की पहचान सुषमा कुमारी ने अपने पति सौरभ भारती पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है। सुषमा ने बताई कि उसकी शादी तीन मार्च 2020 को बरियारपुर के कल्याण टोला निवासी सौरभ भारती से हुए थी। शादी में उसके पिता महावीर साह ने छह लाख रुपए का दहेज दिया। दंपति को तीन साल का बेटा भी है। दवा की दुकान चलाने वाले सौरभ पिछले कुछ समय से पत्नी से दो कट्ठा जमीन और एक दुकान की मांग कर रहा था।

दूसरी महिला से अवैध संबंध का लगाया आरोप

पीड़िता ने बताई कि यह मांग पूरी नहीं होने पर उसका पति लगातार उसके साथ मारपीट करता है। वहीं जब मंगलवार को उसने मेरी पिटाई की जिसके बाद मैं अपने भाई सुमित कुमार को फोन कर मदद के लिए बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इसी वजह से उसे और उसके बच्चे को दलाल के हाथों बेचने की योजना बना रहा था। घटना में ससुराल वालों ने न सिर्फ पीड़िता की पिटाई की यहां तक कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए। आसपास की महिलाओं ने सेफ्टीपिन लगाकर उसकी इज्जत बचाई।

ससुराल वालों ने भाई को भी पीटा

सूचना पर जब भाई सुमित वहां पहुंचा तो ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सुषमा और सुमित बरियारपुर थाना पहुंचे घटना के बारे में जानकारी दी। जहां से इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी देखें :

बेचने की धमकी देता है पति

पीड़ित ने बताया कि उसका पति सौरभ भारती का नाजायज संबंध गांव की एक महिला के साथ है। इसी वजह से हुआ लगातार मेरे साथ मारपीट करता है। हद तो तब हो गई जब ससुराल वाले उसके शरीर का सौदा तक करने की धमकी देते हुए उसे पर दवाब बनाने लगे। ससुराल वाले सुषमा के तीन वर्ष के बेटे को भी धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया।

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष

वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में महिला थाना आई थी। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अबतक महिला के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया। आवेदन मिलते ही पुलिसके द्वारा आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : संदिग्ध हालात में महिला का मिला शव, लोगों ने जताई हत्या की आशंका

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...