दहेज के लिए प्रताड़ना, महिला ने पति पर तीन बार तलाक देने का आरोप लगाया

रांची: रांची के बड़गाईं इलाके की तलत अफरोज ने अपने पति मोहम्मद वारिस पर दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर तीन बार तलाक देने का आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि उसका पति सात लाख रुपए दहेज की मांग कर रहा था और पैसे देने से इनकार करने पर आठ दिसंबर को उसे फोन पर ही तीन बार तलाक दे दिया।

तलत अफरोज ने मोहम्मद वारिस, मोहम्मद साबिर और मोहम्मद गुलाब समेत अन्य ससुरालवालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला का आरोप है कि नवंबर में ससुरालवालों की प्रताड़ना के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई और वह मायके आ गईं।

इस दौरान पति ने उन्हें बार-बार सात लाख रुपए की डिमांड की और धमकी दी कि अगर वह यह रकम नहीं लाएंगी तो उन्हें तलाक दे देंगे। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि इसी क्रम में आठ दिसंबर को पति ने फोन पर तलाक दे दिया। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...